फोटो गैलरी

Hindi News रिश्ता राजा का, भुना रही है प्रजा

रिश्ता राजा का, भुना रही है प्रजा

दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा के लिए जनता से ताकत मांगने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरनौत हाई स्कूल मैदान में पहुंचे हैं। सोमवार की यह पांचवीं सभा है। हेलीकॉप्टर के उतरते ही ढोलक की थाप पर नाचना शुरू करते...

 रिश्ता राजा का, भुना रही है प्रजा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा के लिए जनता से ताकत मांगने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरनौत हाई स्कूल मैदान में पहुंचे हैं। सोमवार की यह पांचवीं सभा है। हेलीकॉप्टर के उतरते ही ढोलक की थाप पर नाचना शुरू करते हैं कुछ लोग। गांव की शान माने जाने वाले झाल की आवाज भी सुनाई पड़ती है। लेकिन भीड़ द्वारा लगाये जा रहे जिन्दाबाद की आवाज सब पर भारी है। हेलीकाप्टर से मंच तक जाने के बीच भीड़ में फंस गये मुख्यमंत्री। सुरक्षाकर्मियों की परशानी उनके चेहर पर साफ दिखती है। लेकिन आत्मविश्वास से लबरा नीतीश कुमार के चेहर पर फैली मुस्कुराहट बताती है कि उन्हें कोई परशानी नहीं। भीड़ और मुख्यमंत्री दोनों एक दूसर को ‘अपना’ मान रहे हैं। दोनों के बीच पुराना रिश्ता साफ दिखता है। बिना किसी तामझाम के नीतीश कुमार भी बिल्कुल आम आदमी की तरह भीड़ में शामिल हर व्यक्ित से मिलते आगे बढ़ रहे हैं। कमर रिावी हों या भूदेव सिंह सबको वे नाम से पुकारते हैं। ‘प्रिंसिपल साहब’ पर तो नजर पड़ते ही नीतीश कुमार अपने चिर परिचित अंदाज में आ जाते हैं।ड्ढr ड्ढr हरनौत ही नहीं इस्लामपुर, घोसरावां, अस्थावां और चंडी में भी भीड़ का जज्बा देखने लायक था। सूरज की किरणों का ताप ज्यों-यों घटता गया भीड़ में लोगों की संख्या बढ़ती गयी। सभी करीब से मुख्यमंत्री को देखना चाहते थे। अंतिम सभा चंडी में मंच पर चाय की चुस्की के साथ थकान मिटाने की कोशिश के बहाने कार्यकताओं से थाड़ी देर रायशुमारी भी होती है। इसके पूर्व सभी सभाओं में लालू और पासवान के रिश्ते और ‘लालू प्रलय’ की चर्चा ने सबसे अधिक तालियां बटोरी। मुख्यमंत्री कहते हैं दोनों के बीच पहले 36 का रिश्ता था आजकल 63 का हो गया है। लालू प्रलय की बात करते हैं पर प्रलय रोकने में तो हमें महारत हासिल है। कोसी प्रलय को रोका तो देशभर में चर्चा हो गई। भाषण में भी नीतीश अपनापन जताते हैं। कहते हैं- इस इलाके की तीन पीढ़ियां परिचित हैं। आहर से लेकर अलंग तक हमको पहचानते हैं। यहां लोजपा के सतीश कुमार विधायक रहे हैं और पहले नीतीश कुमार के साथ ही थे पर मन खट्टा हो गया। अब प्रजा का एक कार्यकर्ता कौशलेंद्र उन्हें चुनौती राजा के मार्फत दे रहा है जिससे उन्हें खासी दिक्कत हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें