फोटो गैलरी

Hindi Newsब्लफ मास्टर के बिना कांस में जाएंगी एश्वर्या

'ब्लफ मास्टर' के बिना कांस में जाएंगी एश्वर्या

शादी के चार साल बाद और इतनी ही बार फ्रेंच रिविएर में शिरकत करने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन की व्यस्तता के कारण इस बार कांस के रेड कारपेट पर अकेली जाएंगी। अभिषेक के...

'ब्लफ मास्टर' के बिना कांस में जाएंगी एश्वर्या
एजेंसीSun, 17 Apr 2011 03:38 PM
ऐप पर पढ़ें

शादी के चार साल बाद और इतनी ही बार फ्रेंच रिविएर में शिरकत करने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन की व्यस्तता के कारण इस बार कांस के रेड कारपेट पर अकेली जाएंगी।

अभिषेक के रूस में एक शूटिंग में व्यस्त होने के कारण इस बार ऐश्वर्या की बाहों में उनकी बाहें नहीं होंगी। अभिषेक ने बताया कि इस बार मैं ऐश्वर्या के साथ कांस में नहीं जा पाउंगा। पिछली बार हम रावण के प्रचार के लिए वहां साथ में थे। लेकिन इस बार उन दिनों में रूस में शूटिंग कर रहा होउंगा।

कांस में ऐश्वर्या के लगातार दसवीं बार भाग लेने की उपलब्धि पर गर्व करते हुए अभिषेक ने कहा कि मुझे उस पर बहुत गर्व है। मुझे लगता है वह एकमात्र भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्हें यह गौरव प्राप्त हैं।

दोनों ने 2007 में पहली बार इस मशहूर फिल्म समारोह में उपस्थिति दर्ज कराई थी जबकि ऐश्वर्या ने देवदास में अपने सह अभिनेता शाहरुख खान के साथ 2002 में पहली बार इसमें भाग लिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें