फोटो गैलरी

Hindi News सोमालियाई तट से मिस्र् का समुद्री जहाज अगवा

सोमालियाई तट से मिस्र् का समुद्री जहाज अगवा

सोमालिया के समुद्री तट से लुटेरों ने मिस्र् के एक जहाज को अगवा कर लिया है। 15 सशस्त्र लुटेरों ने ‘ब्लू स्टार’ नामक समुद्री जहाज और उसके चालक दल के 28 सदस्यों को अगवा कर लिया। मिस्र् के विदेश मंत्री...

 सोमालियाई तट से मिस्र् का समुद्री जहाज अगवा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमालिया के समुद्री तट से लुटेरों ने मिस्र् के एक जहाज को अगवा कर लिया है। 15 सशस्त्र लुटेरों ने ‘ब्लू स्टार’ नामक समुद्री जहाज और उसके चालक दल के 28 सदस्यों को अगवा कर लिया। मिस्र् के विदेश मंत्री के सहायक अहमद रिजक ने गुरुवार को एक बयान में इस संबंध में जानकारी दी। अहमद ने कहा कि समुद्री जहाज में 6,000 टन यूरिया उर्वरक लदा था। मिस्र् फिलहाल जहाज को मुक्त कराने के लिए वार्ता में जुटा है, साथ ही वह इस संबंध में यूरोपीय अधिकारियों से संपर्क में है। पिछले वर्ष नवंबर में सोमालिया के समुद्री लुटेरों मे सऊदी अरब के ‘साइरस स्टार’ जहाज को अगवा कर लिया था, जिसमें 20 लाख बैरल कच्चा तेल था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें