फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत को मिलेगी स्विस बैंक खातों की जानकारी

भारत को मिलेगी स्विस बैंक खातों की जानकारी

स्विटजरलैंड और भारत के बीच संशोधित कराधान संधि को यदि स्विटजरलैंड की संसद से मंजूरी मिल जाती है तो भारत को स्विस बैंक के गुप्त खातों की जनवरी 2011 के बाद की जानकारी मिल सकती है। भारत में स्विटजरलैंड...

भारत को मिलेगी स्विस बैंक खातों की जानकारी
एजेंसीFri, 08 Apr 2011 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

स्विटजरलैंड और भारत के बीच संशोधित कराधान संधि को यदि स्विटजरलैंड की संसद से मंजूरी मिल जाती है तो भारत को स्विस बैंक के गुप्त खातों की जनवरी 2011 के बाद की जानकारी मिल सकती है।

भारत में स्विटजरलैंड के राजदूत फिलिप वेल्टी ने कहा कि इस मामले में चूंकि आप (भारत) सभी टैक्स चोरों के बारे में जानकारी चाहते हैं। मुझे लगता है कि इससे (डीटीएए) एक जनवरी, 2011 के बाद के गुप्त खातों की जानकारी ही मिल सकेगी।

भारत और स्विटजरलैंड के बीच संशोधित दोहरा कराधान बचाव संधि के लिए स्विटजरलैंड की संसद से मंजूरी इस साल के आखिर तक मिलने की उम्मीद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें