फोटो गैलरी

Hindi News पांच को सजेगा विशेष दीवान

पांच को सजेगा विशेष दीवान

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा गुरुगोविंद सिंहाी का प्रकाशोत्सव को लेकर सिख समाज द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरी का समापन दो जनवरी को हो गया। प्रभातफेरी के अंतिम दिन विभिन्न इलाकों से निकली...

 पांच को सजेगा विशेष दीवान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा गुरुगोविंद सिंहाी का प्रकाशोत्सव को लेकर सिख समाज द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरी का समापन दो जनवरी को हो गया। प्रभातफेरी के अंतिम दिन विभिन्न इलाकों से निकली प्रभातफेरी अलबर्ट एक्का चौक पर जमा हुई। स्टेशन रोड से निकली प्रभातफेरी परमजीत सिंह टिंकू के निवास स्थान होते हुए निकली। पीपी कंपाउंड से निकली रैली राजेन्द्र सिंह के घर तक गयी। पीपी कंपाउंड से निकली प्रभातफेरी गुरुनानक स्कूल से निकलकर राजिन्दर सिंह के घर तक गयी। वहां से सभी प्रभातफेरी सामूहिक रूप से मेन रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंची। जहां प्रभातफेरी का समापन हुआ।ड्ढr श्री गुरुसिंह सभा के महासचिव परमजीत सिंह चाना ने बताया कि गुरुगोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव पांच जनवरी को मनाया जायेगा। गुरुनानक स्कूल में विशेष दीवान सजेगा। कार्यक्रम में बाहर से आये रागी जत्था शामिल होंगे। इसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्था भाई हरप्रीत सिंह, कथावाचक गुरमीत सिंह आदि शामिल होंगे। इसके पूर्व चार जनवरी कोो सुबह 5.15 बजे से आसा दी वार का कीर्तन भाई हरप्रीत सिंह अमृतसरवाले करंगे। प्रभातफेरी में अध्यक्ष मंगत सिंह चावला, जगदीश सिंह, गुरुचरण सिंह, नरन्द्र सिंह गांधी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें