फोटो गैलरी

Hindi Newsएक्स फैक्टर में जज की भूमिका निभाएंगी कोल

एक्स फैक्टर में जज की भूमिका निभाएंगी कोल

जानीमानी गायिका चेरिल कोल एक्स फैक्टर के अमेरिकी संस्करण के निर्णायक मंडल में शामिल होंगी। यह 27 वर्षीय गायिका पहले भी इस शो के ब्रिटिश संस्करण के निर्णायक मंडल में शामिल रह चुकी हैं लेकिन...

एक्स फैक्टर में जज की भूमिका निभाएंगी कोल
एजेंसीTue, 05 Apr 2011 10:41 AM
ऐप पर पढ़ें

जानीमानी गायिका चेरिल कोल एक्स फैक्टर के अमेरिकी संस्करण के निर्णायक मंडल में शामिल होंगी। यह 27 वर्षीय गायिका पहले भी इस शो के ब्रिटिश संस्करण के निर्णायक मंडल में शामिल रह चुकी हैं लेकिन उनके उच्चारण में ब्रिटिश प्रभाव की अधिकता की वजह से अमेरिकी संस्करण में उन्हें शामिल किए जाने पर संदेह व्यक्त किया जा रहा था। डेली मिरर की खबर के अनुसार निर्माता एल ए रीड ने बताया है कि सितंबर में शुरू होने वाले इस शो के लिए कोल का चयन कर लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें