फोटो गैलरी

Hindi Newsचांदी 57 हजारी, सोना भी चमका

चांदी 57 हजारी, सोना भी चमका

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी के दाम 31 वर्ष की ऊंचाई छूने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सफेद धातु 600 रुपए चढ़ते हुए रिकार्ड 57 हजार रुपए प्रति किलो पर दर्ज की गई और सोना 25 रुपए चमक कर...

चांदी 57 हजारी, सोना भी चमका
एजेंसीMon, 04 Apr 2011 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी के दाम 31 वर्ष की ऊंचाई छूने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सफेद धातु 600 रुपए चढ़ते हुए रिकार्ड 57 हजार रुपए प्रति किलो पर दर्ज की गई और सोना 25 रुपए चमक कर 21095 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया।
 
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार कारोबार के दौरान 1434.30 डॉलर प्रति औंस पर रहे जबकि पिछले कारोबारी दिवस में यह न्यूयार्क में 1427.98 डॉलर प्रति औंस पर बोले गए थे। अमेरिका में अप्रैल आपूर्ति सोना वायदा बढ़कर 1434.80 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया।
 
कारोबारियों के अनुसार पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका में तनाव बढने से कच्चे तेल के दाम 120 डॉलर प्रति डॉलर के नजदीक पहुंच गए हैं। इससे डॉलर पर दबाव बना है। बाजार में अटकलें है कि यूरोपीय केंद्रीय बैंक इस सप्ताह में ब्याज दरों वृद्धि कर सकता है।
 
चांदी के भाव रिकार्ड स्तर पर रहे। कारोबार के दौरान इसकी कीमतें 31 वर्ष की ऊंचाई 38.40 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई। बाद में चांदी का कारोबार 38.31 डॉलर प्रति औंस पर रही जबकि पिछले दिवस यह 37.74 डॉलर प्रति औंस पर थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें