फोटो गैलरी

Hindi News 12 जनवरी को जेल भरो आन्दोलन: भाजपा

12 जनवरी को जेल भरो आन्दोलन: भाजपा

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी के लिए धन उगाही का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसके विरोध में 12 जनवरी को लखनऊ में जेल भरो आन्दोलन की घोषणा की है। इस संबंध...

 12 जनवरी को जेल भरो आन्दोलन: भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी के लिए धन उगाही का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसके विरोध में 12 जनवरी को लखनऊ में जेल भरो आन्दोलन की घोषणा की है। इस संबंध में शुक्रवार की शाम यहां हुई पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि राय में गुण्डाराज कायम है। जन्मदिवस के नाम पर धन उगाही चल रही है। औरैया लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गुप्ता की नृशंस हत्या इसलिए हुई क्योंकि वह चंदे के नाम पर विधायक शेखर तिवारी को रुपया नहीं दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बैठकें धन उगाही का कार्यक्रम बनाया जा रहा है इसके विरुद्ध भाजपा ने जेल भरो आन्दोलन करने का निर्णय लिया है। बारह जनवरी को लखनऊ में भी जेल भरो आन्दोलन होगा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री लालजी टंडन ने कहा कि लखनऊ में होने वाला 12 जनवरी को जेल भरो आन्दोलन पूरे राय में एक संदेश देगा। टंडन ने आरोप लगाया कि धन उगाही बसपा कार्यकर्ताआें का व्यापारिक उद्योग बन गया है। जगह-जगह व्यापारियों को धमका कर चन्दा वसूली की जा रही है। इस अवसर पर मनोज गुप्ता हत्याकांड की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें