फोटो गैलरी

Hindi News श्रद्धा के साथ तख्त साहेब में मना प्रकाशोत्सव

श्रद्धा के साथ तख्त साहेब में मना प्रकाशोत्सव

श्री गुरु गोविन्दजी महाराज का 342वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा और भक्ित के वातावरण में मनाया गया। हाारों श्रद्धालुओं ने दशम गुरु की जन्म स्थली तख्त श्रीहरिमंदिरजी में मत्था टेका। प्रकाशोत्सव समारोह में...

 श्रद्धा के साथ तख्त साहेब में मना प्रकाशोत्सव
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री गुरु गोविन्दजी महाराज का 342वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा और भक्ित के वातावरण में मनाया गया। हाारों श्रद्धालुओं ने दशम गुरु की जन्म स्थली तख्त श्रीहरिमंदिरजी में मत्था टेका। प्रकाशोत्सव समारोह में पधार राज्यपाल आर.एल. भाटिया ने कहा कि गुरु महाराज मानवता के सच्चे पुजारी थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार गुरु नगरी के विकास में अपनी भूमिका निभायेगी। प्रबंधक कमेटी की ओर से सांसद एस.एस. अहलुवालिया ने मुख्यमंत्री से 84 के दंगापीड़ितों को पैकेज देने की मांग रखी। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री नन्द किशोर यादव, पीएचईडी मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, राज्यसभा सदस्य रवि शंकर प्रसाद व सांसद रामकृपाल यादव ने भी तख्त साहेब में मत्था टेक अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार कुलमोहन सिंह ने किया। मौके पर अध्यक्ष सरदार महेन्द्र सिंह रोमाना, सचिव सरदार राजा सिंह उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा, मंजीत सिंह सरला, कल्याण सिंह, टीपीएस ढिल्लन, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार चरण सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें