फोटो गैलरी

Hindi News कागजों पर सूची बना हो रहा राहत मद में घोटाला : राजद

कागजों पर सूची बना हो रहा राहत मद में घोटाला : राजद

राजद के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता श्याम रजक और प्रांतीय महासचिव निहोरा प्रसाद यादव ने कहा है कि कागजों पर सूची बनाकर राहत मद के रुपयों का घोटाला किया जा रहा है। राज्य सरकार श्वेत पत्र जारी कर...

 कागजों पर सूची बना हो रहा राहत मद में घोटाला : राजद
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता श्याम रजक और प्रांतीय महासचिव निहोरा प्रसाद यादव ने कहा है कि कागजों पर सूची बनाकर राहत मद के रुपयों का घोटाला किया जा रहा है। राज्य सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताये कि देश, विदेश, विभिन्न राज्यों की सरकारों, स्वयंसेवी संस्थाओं, उद्योगपतियों, व्यापारियों व कर्मचारियों द्वारा कितने पैसे राहत के लिए मिले और उसके द्वारा कितना खर्च किया गया। सरकार राहत कार्य की जांच कराये। मुख्यमंत्री यह बतायें कि सारी सामग्री रहने के बावजूद वे कोसी के लोगों को राहत क्यों नहीं देना चाहते। कोसी के पीड़ित राहत आने का इन्तजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के बीच राहत पहुंचाने की जिम्मेवारी राज्य सरकार की है। पर पीड़ितों को राहत देने की बजाय राज्य सरकार रलमंत्री लालू प्रसाद पर टिप्पणी कर रही है मानो बिहार में लालू प्रसाद की ही सरकार हो। इस भीषण शीतलहरी के समय कोसी के पीड़ित पानी के बीच रातभर जागकर भूखे रात गुजार रहे हैं पर सरकार पटना में बैठकर कागजों पर लुभावनी घोषणाएं कर रहीं हैं। रलवे कर्मचारियों द्वारा दिये गये पैसे रलवे बोर्ड में जमा है, यह सभी लोग जानते हैं। लेकिन राज्य सरकार को कितने पैसे, खाद्यान्न, दवा और अन्य सामग्री मिले, यह कोई नहीं जानता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें