फ्रांस ने तोड़ी लीबियाई वायु सेना की कमर
लीबिया के शासक मुअम्मर गद्दाफी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गठबंधन सेना की कार्रवाई के दौरान फ्रांस के लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार से शनिवार तक चले एक अभियान में लीबियाई सेना के कई लड़ाकू विमान और...
लीबिया के शासक मुअम्मर गद्दाफी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गठबंधन सेना की कार्रवाई के दौरान फ्रांस के लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार से शनिवार तक चले एक अभियान में लीबियाई सेना के कई लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर नष्ट कर दिए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक फ्रांस की सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया कि शनिवार तक चले 24 घंटे के अभियान में फ्रांस की वायु सेना ने मिसुराता और त्रिपोली के करीब कम से कम पांच गेलेब लड़ाकू विमान और एमआई-35 हेलीकॉप्टर नष्ट किए।
बयान में कहा गया कि इस अभियान में 20 लड़ाकू विमानों, चार सहायक रिफ्यूलिंग विमानों और एक अवाक्स विमान ने हिस्सा लिया। यह अभियान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव संख्या 1973 के अंतर्गत संचालित किया गया। इसके अलावा फ्रांस के चार मिराज 2000-5 लड़ाकू विमानों और कतर की वायुसेना ने लीबिया में निगरानी की।