फोटो गैलरी

Hindi Newsसुनामी के हिंद महासागर पर प्रभाव का अध्ययन करेगा भारत

सुनामी के हिंद महासागर पर प्रभाव का अध्ययन करेगा भारत

भारतीय वैज्ञानिक इस महीने की शुरुआत में जापान में आए शक्तिशाली भूकम्प के बाद प्रशांत महासागर में आए सुनामी के हिंद महासागर पर प्रभाव का अध्ययन करेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक...

सुनामी के हिंद महासागर पर प्रभाव का अध्ययन करेगा भारत
एजेंसीWed, 23 Mar 2011 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय वैज्ञानिक इस महीने की शुरुआत में जापान में आए शक्तिशाली भूकम्प के बाद प्रशांत महासागर में आए सुनामी के हिंद महासागर पर प्रभाव का अध्ययन करेंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक अजीत त्यागी ने बताया कि प्रशांत महासागर बहुत विस्तृत है, इसलिए हाल ही में आए सुनामी के बाद यदि वहां समुद्र में कोई परिवर्तन हुए होंगे तो उनका वैश्विक असर होगा। हम प्रशांत महासागर में आए सुनामी के हिंद महासागर पर पड़े प्रभाव का अध्ययन करेंगे।

त्यागी ने कहा कि वैज्ञानिक प्रशांत महासागर में हुए बदलावों से सम्बंधित आंकड़े आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम समुद्र की धाराओं, उसके तल में और महासागर की स्थितियों में हुए बदलावों और उनके हिंद महासागर पर प्रभाव का अध्ययन करेंगे।

जापान में 11 मार्च को आए विनाशकारी भूकम्प और फिर सुनामी की लहरें उठने से वहां 9,301 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 13,786 लोग अब तक लापता हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें