फोटो गैलरी

Hindi News दिल्ली-मुंबई में हाथापाई, कानपुर में लाठीचार्ज

दिल्ली-मुंबई में हाथापाई, कानपुर में लाठीचार्ज

सरकार और तेल कंपनियों के बीच हड़ताल खत्म करने को लेकर हुई बातचीत बेनतीजा खत्म हुई तो शुक्रवार को देशभर में तेल की किल्लत ने विक्राल रूप धारण कर लिया। जगह-जगह लोग पेट्रोल पंपों की खाक छान रहे हैं,...

 दिल्ली-मुंबई में हाथापाई, कानपुर में लाठीचार्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार और तेल कंपनियों के बीच हड़ताल खत्म करने को लेकर हुई बातचीत बेनतीजा खत्म हुई तो शुक्रवार को देशभर में तेल की किल्लत ने विक्राल रूप धारण कर लिया। जगह-जगह लोग पेट्रोल पंपों की खाक छान रहे हैं, जहां पेट्रोल पंप खुले हैं और तेल मिल रहा है वहां गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लंगी हुई हैं। इस बीच दिल्ली में लोगों के बीच पहले तेल लेने को लेकर कई जगह हाथापाई की नौबत आ गई तो मुंबई में भी तनातनी देखने को मिली। कानपुर में तो बढ़ती कतारों और लोगों को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। तेल की समस्या को बढ़ते देख लोग जबरदस्ती पेट्रोल पंपों की आेर कूच कर रहे हैं। तेल समस्या गहराने के अंदेशे में लोग जल्दी से जल्दी अपनी-अपनी गाड़ियों के टेंक फुल करा लेना चाहते हैं, इससे समस्या और ज्यादा विकराल नजर आ रही है। इस बीच देशभर के करीब 80 प्रतिशत पेट्रोल पंप खाली हो गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारी इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं। सरकार ने हड़तालियों की मांग न मानने का फैसला लेते हुए टेरिटोरियल आर्मी को इस काम में लगाने का फैसला किया है। इस बीच तेल सचिव आर एस पांडेय ने कहा है कि देश में पेट्रोल का भंडार 20 दिनों के लिए, डीजल 14 दिनों के लिए और एलपीजी का भंडार 12 दिनों के लिए है। उधर पर्यटन राय गोवा में भी तेल कर्मचारियों के हड़ताल से आम लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नागरिक आपूर्ति निदेशक ने आवश्यक सेवा रखरखाव कानून (एस्मा) का आदेश प्रमुख तेल कंपनियों के प्रबंधकों को जारी कर कहा है कि गुरुवार रात से जारी हड़ताल गैर कानूनी है। अखिल गोवा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परेश जोशी ने कहा कि पेट्रोल की आपूर्ति नहीं होने से राय के पेट्रोल पंप सूख रहे है। मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा से बात करने के बाद राय में स्थिति की समीक्षा कर गुरुवार देर रात से (एस्मा) कानून लगा दिया। कामत ने कहा है कि यदि तेल कर्मचारी शुक्रवार को काम पर नहीं आतें है तो वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी और राय में तेल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें