फोटो गैलरी

Hindi News शिबू ने छोड़ा पद संकट बरकरार

शिबू ने छोड़ा पद संकट बरकरार

झारखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए मची किचकिच सोमवार को भी जारी रही। शिबू सोरन द्वारा इस्तीफा देने के बाद यूपीए की बैठक में सहमति नहीं बनी। झामुमो ने चंपई सोरन का नाम आगे किया, जबकि अन्य ने मधु कोड़ा...

 शिबू ने छोड़ा पद संकट बरकरार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए मची किचकिच सोमवार को भी जारी रही। शिबू सोरन द्वारा इस्तीफा देने के बाद यूपीए की बैठक में सहमति नहीं बनी। झामुमो ने चंपई सोरन का नाम आगे किया, जबकि अन्य ने मधु कोड़ा समेत कई और नाम सुझाये। किसी भी नाम पर सहमति नहीं बनी। इसके बाद नये मुख्यमंत्री का नाम दिल्ली में तय किये जाने का फैसला हुआ। इसके लिए शिबू सोरन और मधु कोड़ा दो-तीन नाम के साथ मंगलवार को दिल्ली जायेंगे। उनके साथ यूपीए का एक प्रतिनिधि मंडल भी होगा। बैठक की जानकारी लालू प्रसाद को भी दी गयी। सोमवार को दिन में करीब 12 बजे मुख्यमंत्री पद से शिबू सोरन ने इस्तीफा दे दिया। इसे स्वीकार करते हुए राज्यपाल सैयद सिब्ते राी ने वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उन्हें काम करते रहने को कहा। राज्यपाल ने कहा कि वह सभी विकल्पों पर विचार करंगे। शिबू सोरन के इस्तीफे के बाद यूपीए के घटक दलों की बैठक कांके रोड स्थित सीएम आवास में बुलायी गयी। शाम करीब सवा सात बजे शुरू हुई बैठक देर रात साढ़े 10 बजे तक चली। बैठक में नये मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति नहीं बनी। झामुमो द्वारा चंपई सोरन को नेता चुने जाने पर अन्य दलों ने आपत्ति की। घटक दलों की ओर से कई नाम सामने आये। झामुमो जहां चंपई सोरन के नाम पर अड़ा रहा, वहीं कांग्रेस, राजद और निर्दलीयों की ओर से कई और नाम सुझाये गये। इसमें मधु कोड़ा का भी नाम सामने आया। बैठक में हालांकि वैकल्पिक सरकार बनाने पर सहमति बनी। इसमें कहा गया कि राज्य में यूपीए एकाुट है। अंत में दो-तीन नाम लेकर दिल्ली जाने का फैसला किया गया। इसके लिए शिबू सोरन और मधु कोड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को दिल्ली जायेगा। बहरहाल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि झारखंड में सत्ता पर छाये संकट का एकमात्र हल चुनाव है। कुमार ने कहा कि शिबू सोरन गलत स्थान पर चुनाव लड़ने चले गये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें