फोटो गैलरी

Hindi News चारों खाने चित होंगे लालू-पासवान : नीतीश

चारों खाने चित होंगे लालू-पासवान : नीतीश

नालंदा के गौरव को लौटाने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ नालंदा की स्थापना फिर से की जा रही है। सरकार सभी जाति व धर्म के लोगों को साथ लेकर नया बिहार बनाने के लिए प्रयासरत है। उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

 चारों खाने चित होंगे लालू-पासवान : नीतीश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नालंदा के गौरव को लौटाने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ नालंदा की स्थापना फिर से की जा रही है। सरकार सभी जाति व धर्म के लोगों को साथ लेकर नया बिहार बनाने के लिए प्रयासरत है। उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेल्हाड़ा में कहीं। उन्होंने कहा कि चुनाव में लालू-पासवान चारों खाने चित होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में अमनचैन के माहौल के साथ-साथ आपसी भाईचारा स्थापित हुआ है। केन्द्र में एनडीए की सरकार बनते ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कल-कारखाने खुलने लगेंगे। बिहार में रोजगार की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रलय की बात करने वाले लोग नहीं जानते कि मैं आपदा प्रबंधन का विशेषज्ञ हूं।ड्ढr ड्ढr गरीबों का उत्थान हमारा उद्देश्य : पासवानड्ढr बिन्द (ए.सं.)। बिंद उच्च विद्यालय में लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार विकास के नाम पर जनता को ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे गरीबों के उत्थान व उनके अधिकार दिलाने के लिए लड़ाई लड़ने में लगे हैं। आपके वोट के बल पर केन्द्र में गरीबों की सरकार बनेगी। हम उस घर में दीया जलाने चले हैं जिस घर में वर्षो से अंधेरा छाया हुआ था। श्री पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार पहले भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कह रहे थे। अब वे स्वयं इसके दावेदार बने हैं। राजग देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती है।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें