फोटो गैलरी

Hindi News हड़ताल पर कर्मचारी संगठन गोलबंद

हड़ताल पर कर्मचारी संगठन गोलबंद

शिक्षक, कर्मचारी-पदाधिकारी संघ के बनैर तले तीन फरवरी से आहूत हड़ताल को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। सोमवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से बैठक कर हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा की गयी।ड्ढr...

 हड़ताल पर कर्मचारी संगठन गोलबंद
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

शिक्षक, कर्मचारी-पदाधिकारी संघ के बनैर तले तीन फरवरी से आहूत हड़ताल को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। सोमवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से बैठक कर हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा की गयी।ड्ढr लघु सिंचाई विभाग की बैठक अभियंत्रण भवन में हुई। इसमें जागेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि संघ तीन फरवरी से हड़ताल पर जायेगा। बैठक में फिरो अनवर, रमेश टोप्पो, गिनी पासवान, जंगल सिंह मुंडा, समसाद अहमद, महेंद्र मुंडा उपस्थित थे। झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रवक्ता आदिल जहीर ने राज्यपाल से मांग की है कि कर्मचारियों की मांग पूरी की जाये। ऐसा नहीं हुआ, तो महासंघ तीन फरवरी से हड़ताल पर चला जायेगा। शिक्षक कर्मचारी पदाधिकारी संघर्ष समिति ने तीन फरवरी से हड़ताल पर जाने को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में केदार पासवान, शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार, शंकर राय, मो फकरुद्दीन, सुनील कुमार, जवाहर सिंह, नारायण सिंह, नागेश्वर तिवारी शामिल थे। ग्रामीण कार्य विभाग अराजपत्रित कर्मचारी संघ के महासचिव सुरंद्र कुमार ने कहा है कि वे लोग तीन फरवरी से हड़ताल में शामिल होंगे। संघ की बैठक सोमवार को हुई। इसमें सुरंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार, नंदलाल दास, महावीर भंडारी, सतीश प्रसाद, सुषमा गुप्ता, शंकर दूबे उपस्थित थे। पशुपालन चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ होटवार ने भी तीन फरवरी से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। संघ की बैठक सोमवार को हुई। इसमें श्रीनाथ निषाद, देवनाथ गोप, रामजी सिंह, गोपाल महतो, मुकेश यादव उपस्थित थे। इसमें हड़ताल की तैयारी की समीक्षा की गयी। उद्योग विभाग कर्मचारी संघ की बैठक हेहल में हुई। इसमें कहा गया है कि वे लोग भी तीन फरवरी से हड़ताल पर जायेंगे। बैठक में खुर्शीद आलम अंसारी, मजीद आलम, अशोक सिंह आदि उपस्थित थे। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ तीन फरवरी से प्रस्तावित हड़ताल में शामिल होगा। यह निर्णय संघ की राज्य परिषद की 18 जनवरी को हुई बैठक में लिया गया। विद्यालय स्तर पर हड़ताल को सफल बनाने एवं जिला स्तर पर भी संघर्ष कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया।ड्ढr अराजपत्रित कर्मचारियों की हड़ताल जारीड्ढr रांची। झारखंड राज्य अराजपत्रित महासंघों की संघर्ष समिति की ओर से 13 जनवरी से चली आ रही हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। संघर्ष समिति के तारणी प्रसाद कामत ने कहा कि हड़ताल सफलतापूर्वक चल रही है। जब तक मांगें नहीं मानी जाती, आंदोलन जारी रहेगा। महासंघ की सोमवार को बैठक हुई। इसमें कामेश्वर प्रसाद, रामचरित्र शर्मा, हरिहर यादव, अजब लाल सिंह, अशोक कुमार सिंह ने हड़ताल को सफल बताया।ड्ढr झारखंड राज्य कृषि कर्मचारी संघ के कामदेव राम ने कि विभाग में एक ही संघ है। इसके राज्याध्यक्ष राजकिशोर मेहरा एवं महामंत्री कामदेव राय हैं। महासंघ के सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। पंचायत सेवक संघ के महामंत्री ने कहा है कि सदानंद राम ने कहा है कि संघ पूरी तरह से हड़ताल में शामिल है। राज्य के सभी पंचायत सेवक हड़ताल पर हैं।ड्ढr कर्मचारियों ने लिया हड़ताल पर डटे रहने का संकल्पड्ढr बेड़ो। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की संघर्ष समिति की बैठक प्रखंड कार्यालय परिसर में सुरन कुमार तामंग की अध्यक्षता में हुई। इसमें कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में चल रहे बेमियादी हड़ताल पर डटे रहने का संकल्प लिया। बैठक में महासंघ के सचिव शैलेश राय, महामंत्री काशीनाथ, शंभू बाबू, जयदेव और सुखदेव ने अपने विचार रखे। बैठक में कुल 160 कर्मचारियों ने भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें