फोटो गैलरी

Hindi Newsराष्ट्रमंडल खेल समापन समारोह को चार-चांद लगाएंगे बालीवुड स्टार

राष्ट्रमंडल खेल समापन समारोह को चार-चांद लगाएंगे बालीवुड स्टार

राष्ट्रमंडल समापन समारोह को बालीवुड के कई नामी गिरामी सितारे चार चांद लगाएंगे। कार्यक्रम में बालीवुड के कुछ मशहूर गायक गायिकाएं भी संगीत का जादू बिखेरेंगी। राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति से जुडे एक...

राष्ट्रमंडल खेल समापन समारोह को चार-चांद लगाएंगे बालीवुड स्टार
एजेंसीFri, 08 Oct 2010 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रमंडल समापन समारोह को बालीवुड के कई नामी गिरामी सितारे चार चांद लगाएंगे। कार्यक्रम में बालीवुड के कुछ मशहूर गायक गायिकाएं भी संगीत का जादू बिखेरेंगी।

राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति से जुडे एक अधिकारी ने बताया कि समापन समारोह में बालीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियां शिरकत करेंगी। उनके अलावा कई मशहूर गायक और गायिकाएं संगीत का जादू बिखेरेंगे।
   
उन्होंने बताया कि समापन समारोह 14 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। उद्घाटन समारोह भी तीन अक्टूबर को यहीं हुआ था, जिसमें भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत देखने को मिली थी।
शास्त्रीय गायकों, संगीतकारों और नृर्तक-नृर्तकियों के अलावा विभिन्न लोक अंचलों के कलाकारों ने परंपरागत गीत संगीत से उद्घाटन समारोह में समां बांध दिया था। अधिकारी ने कहा कि समापन समारोह को यादगार बनाने के लिए आयोजन समिति कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रही है।

इस बीच गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि समापन समारोह के दौरान उद्घाटन समारोह जैसी ही चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है और दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के जवान, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो भी तैनात होंगे। स्टेडियम में वैध मान्यता कार्ड और टिकट धारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें