फोटो गैलरी

Hindi Newsनाइजीरिया में खुफिया जानकारी ने बचाया ब्राउन और प्रिंस को

नाइजीरिया में खुफिया जानकारी ने बचाया ब्राउन और प्रिंस को

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन गत शुक्रवार को नाइजीरिया में वार्षिक परेड में नहीं जाने का फैसला करके बाल-बाल बच गए जहां बम हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। संडे टाइम्स की रविवार...

नाइजीरिया में खुफिया जानकारी ने बचाया ब्राउन और प्रिंस को
एजेंसीSun, 03 Oct 2010 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन गत शुक्रवार को नाइजीरिया में वार्षिक परेड में नहीं जाने का फैसला करके बाल-बाल बच गए जहां बम हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।

संडे टाइम्स की रविवार को प्रकाशित खबर के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री और महारानी के प्रतिनिधि ग्लूसेस्टर के राजकुमार प्रिंस रिचर्ड को ब्रिटेन की खुफिया जानकारी के बाद वस्तुत: चेतावनी दी गयी थी कि देश की 50वीं वार्षिक परेड में शामिल नहीं हों।
   
राजधानी अबुजा में दो कार बम विस्फोट में और एक अन्य मामूली विस्फोट में कुल 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। विदेश कार्यालय ने सुरक्षा में खतरे के संकेत मिलने की पुष्टि की और हमलों में शामिल रहे समूह मूवमेंट फॉर द इमैनसिपेशन ऑफ द नाइजर डेल्टा की तरफ से शुक्रवार को जारी चेतावनी के बाद यात्रा परामर्श को तत्काल बदल दिया गया।

एक प्रवक्ता ने कहा कि वीआईपी मेहमानों की सुरक्षा की हमेशा गहन समीक्षा की जाती है। हम इस पर लगातार नाइजीरियाई अधिकारियों से संपर्क में रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें