फोटो गैलरी

Hindi Newsतेजस्विनी है स्वर्ण की दावेदार : शैली जॉनसन

तेजस्विनी है स्वर्ण की दावेदार : शैली जॉनसन

न्यूज़ीलैंड की महिला निशानेबाज़ शैली जॉनसन ने कहा कि भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन तेजस्विनी सावंत रविवार से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदार हैं।...

तेजस्विनी है स्वर्ण की दावेदार : शैली जॉनसन
एजेंसीFri, 01 Oct 2010 04:13 PM
ऐप पर पढ़ें

न्यूज़ीलैंड की महिला निशानेबाज़ शैली जॉनसन ने कहा कि भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन तेजस्विनी सावंत रविवार से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदार हैं।
 
जॉनसन ने कहा कि उन्होंने विश्व चैंपियनशिप के दौरान तेजस्विनी को निशाना साधते देखा था। उन्होंने कहा कि तेजस्विनी में गज़ब की एकाग्रता दिखी और सब कुछ वैसा ही रहा तो वह स्वर्ण झटक सकती हैं। जॉनसन ने कहा कि निश्चित रूप से बाकी खिलाडियों की ही तरह वह भी इन खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और पदक जीतने के मकसद से आई हैं लेकिन तेजस्विनी सभी खिलाड़ियों के लिए चुनौती बनी रहेंगी। उन्हें घरेलू माहौल में खेलने का लाभ अलग ही मिलेगा।
 
तेजस्विनी ने गत माह म्यूनिख में संपन्न विश्व चैंपियनशिप में 600 में से 597 का स्कोर कर इस प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव प्राप्त किया था। इस प्रतियोगिता में जॉनसन 587 का ही स्कोर कर सकी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें