फोटो गैलरी

Hindi Newsकेन्या में नई गेहूं किस्म का परीक्षण करेगा बार्क

केन्या में नई गेहूं किस्म का परीक्षण करेगा बार्क

भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (बार्क) गेहूं की एक नई किस्म विकसित कर रहा है जिसका केन्या (अफ्रीका) के खेतों में परीक्षण किया जाएगा। केन्या के खेतों में इस नई गेहूं किस्म की बुआई कर यह देखा जाएगा कि...

केन्या में नई गेहूं किस्म का परीक्षण करेगा बार्क
एजेंसीMon, 27 Sep 2010 02:42 PM
ऐप पर पढ़ें

भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (बार्क) गेहूं की एक नई किस्म विकसित कर रहा है जिसका केन्या (अफ्रीका) के खेतों में परीक्षण किया जाएगा।

केन्या के खेतों में इस नई गेहूं किस्म की बुआई कर यह देखा जाएगा कि वहां होने वाली फसली बीमारी यूजी99 को सहने की क्षमता रखती है अथवा नहीं। अनुसंधान केन्द्र यदि इस प्रयोग में सफल हो जाता है तो यह उल्लेखनीय उपलब्धि होगी, क्योंकि पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस बीमारी की प्रतिरोधी क्षमता वाली गेहूं बीज की खोज में लगे हैं।

खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार उगांडा में सबसे पहले 1999 में पता चली इस फसली बीमारी यूजी99 का नया स्वरूप वैश्विक गेहूं उत्पादन के लिए और बडा खतरा बन सकता है। यह बीमारी केन्या, इथोपिया, सूडान, यमन के बाद ईरान और अब दक्षिण एशिया की तरफ बढ़ रही है।

बार्क के फसली अनुसंधान विभाग के प्रमुख डॉ. एसजी भागवत ने बताया कि नई गेहूं किस्म गेहूं की प्रचलित किस्मों में रेडिएशन के जरिए अनुवांशिक विविधता लाई जाएगी, इनमें अफ्रीकी देशों में पैदावार के लिए जरूरी प्रतिरोधी क्षमता भी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें