फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत में कार्यालय खोलेगी विकीपीडिया

भारत में कार्यालय खोलेगी विकीपीडिया

विश्व की नि:शुल्क आनलाइन एनसाइक्लोपीडिया विकीपीडिया जल्द ही भारत में अपना कार्यालय खोलने की तैयारी में है। साथ ही उसकी योजना विकी फाउंडेशन का भारतीय चैप्टर भी स्थापित करने की है।    ...

भारत में कार्यालय खोलेगी विकीपीडिया
एजेंसीSun, 26 Sep 2010 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व की नि:शुल्क आनलाइन एनसाइक्लोपीडिया विकीपीडिया जल्द ही भारत में अपना कार्यालय खोलने की तैयारी में है। साथ ही उसकी योजना विकी फाउंडेशन का भारतीय चैप्टर भी स्थापित करने की है।
   
विकीमीडिया फाउंडेशन के मुख्य वैश्विक विकास अधिकारी बैरी न्यूस्टीड ने बताया कि हम जल्द ही बेंगलूर में विकी फाउंडेशन का भारतीय चैप्टर खोलने जा रहे हैं। साथ ही हम 2011 की शुरुआत तक विकिपीडिया का भारतीय कार्यालय खोलेंगे।
   
यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी भारतीय कार्यालय स्थापित करने के साथ अपना सर्वर भी लगाएगी, उन्होंने कहा कि हमारे सर्वर केवल अमेरिका में हैं और भारत में एक कैचिंग सेंटर होगा जिससे साइट तेजी से खुलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें