फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रधानमंत्री ने किया खेल मंत्री गिल, जयपाल रेड्डी को तलब

प्रधानमंत्री ने किया खेल मंत्री गिल, जयपाल रेड्डी को तलब

बद से बदतर होती राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के चलते प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तीन से 14 अक्टूबर तक होने वाले खेलों की विवादास्पद तैयारियों पर चर्चा करने के लिए खेल मंत्री एमएस गिल और शहरी विकास...

प्रधानमंत्री ने किया खेल मंत्री गिल, जयपाल रेड्डी को तलब
एजेंसीThu, 23 Sep 2010 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

बद से बदतर होती राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के चलते प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तीन से 14 अक्टूबर तक होने वाले खेलों की विवादास्पद तैयारियों पर चर्चा करने के लिए खेल मंत्री एमएस गिल और शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी को गुरुवार को बैठक के लिए बुलाया है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह देश की खेलों की तैयारियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही आलोचनाओं के संबंध में गुरुवार की शाम यहां गिल और रेडडी से मुलाकात करेंगे। रेडडी खेलों की तैयारियों के कामकाज को देख रहे मंत्रियों के ग्रुप के अगुवाई कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय दलों ने खेल गांव को गंदा और रहने लायक नहीं है बताया है, इसके दो दिन बाद यह बैठक हो रही है। कनाडा, स्काटलैंड और न्यूजीलैंड जैसी शीर्ष टीमों ने भारत आने का समय भी टाल दिया है।

खेलों की तैयारियां काफी मुसीबत भरी रही हैं और भ्रष्टाचार के कथित आरोपों के बाद से आलोचनाओं संबंधी आपदा बढ़ती ही जा रही है।

इतनी असफलताओं के आरोपों के बाद जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास फुटब्रिज गिरने से आयोजन समिति और सरकार को शर्मसार होना पड़ा क्योंकि यह राष्ट्रमंडल खेलों का मुख्य स्टेडियम है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें