फोटो गैलरी

Hindi Newsफिल्म अनजाना अनजानी का प्रदर्शन टला

फिल्म अनजाना अनजानी का प्रदर्शन टला

जवां दिलों की धड़कन और दिलकश अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 'अनजाना अनजानी' अयोध्या विवाद में आने वाले न्यायालय के फैसले को देखते हुए 24 सितंबर की बजाय अब एक...

फिल्म अनजाना अनजानी का प्रदर्शन टला
एजेंसीTue, 21 Sep 2010 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

जवां दिलों की धड़कन और दिलकश अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 'अनजाना अनजानी' अयोध्या विवाद में आने वाले न्यायालय के फैसले को देखते हुए 24 सितंबर की बजाय अब एक अक्टूबर को देशभर के सिनेमा घरों में प्रदर्शित की जाएगी।
      
देसी गर्ल ने प्रियंका चोपड़ा ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दोस्तों मैं एक महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही हूं। अयोध्या विवाद पर आने वाले फैसले को देखते हुए अब हमारी फिल्म 'अनजाना अनजानी' एक अक्टूबर को प्रदर्शित की जाएगी।
      
इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट करके 24 तारीख को लेकर अपनी चिंता सार्वजनिक रूप से ज़ाहिर की थी। सूत्रों के मुताबिक उनकी इस टिप्पणी से निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अप्रसन्नता भी जताई थी।
      
फिल्म प्रदर्शन की तारीख बदलने से 'अनजाना अनजानी' की मुश्किलें कम नहीं हुई बल्कि बढ़ गई हैं क्योंकि अब उनका मुकाबला दक्षिण भारतीय सिनेमा में भगवान का दर्जा हासिल कर चुके महान अभिनेता रजनीकांत की मेगाबजट फिल्म 'रोबो' से होगा। रोबो में पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें