फोटो गैलरी

Hindi Newsराष्ट्रमंडल खेल : ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम में 11 नये चेहरे

राष्ट्रमंडल खेल : ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम में 11 नये चेहरे

गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आज 16 सदस्यीय टीम महिला हॉकी की घोषणा की जिसमें 11 नये चेहरे शामिल है।      ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में 1998...

राष्ट्रमंडल खेल : ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम में 11 नये चेहरे
एजेंसीFri, 17 Sep 2010 03:37 PM
ऐप पर पढ़ें

गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आज 16 सदस्यीय टीम महिला हॉकी की घोषणा की जिसमें 11 नये चेहरे शामिल है।
    
ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में 1998 में हॉकी शामिल होने के बाद से सारे स्वर्ण पदक जीते हैं। हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा कि 16 में से 11 खिलाड़ी नये हैं जबकि निकोल अर्नाल्ड, मडोना ब्लिथ, केट हॉलीवुड, टोनी क्रोंक और कोबी मैकग्रक 2006 में मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में भी थी।
    
हाल ही में संपन्न विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर रहा था। राष्ट्रमंडल खेलों में खिताब की प्रबल दावेदार होने के बावजूद कोच फ्रेंच मूरे ने कहा कि इंग्लैंडद्व न्यूज़ीलैंड और मेज़बान भारत स्वर्ण पदक के दावेदारों में होंगे। एसीजीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पैरी क्रासव्हाइट ने कहा कि हमें महिला हॉकी टीम से काफी उम्मीदें हैं।
   
टीम :
निकोल अर्नाल्ड, मडोना ब्लिथ, फियोना बायस, एलिसन ब्रूस, टोनी क्रोंक, कासे इस्थम, केट हॉलीवुड, एमिली हर्स्ट, केट जेनर, फियोना जॉनसन, शेली लिडेलो, रशेल लिंच, कोबी मैकग्रक, एशले नेलसन, मेगन रिवर्स, जेड टेलर।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें