फोटो गैलरी

Hindi Newsज्यूलरी डिज़ाइनर बनीं चेरिल

ज्यूलरी डिज़ाइनर बनीं चेरिल

गायिका चेरिल कोल अब ज्यूलरी डिज़ाइनर भी बन गई हैं। उन्होंने ज्यूलरी कंपनी डी ग्रिसोगोनो के लिए अंगूठियों का संग्रह डिज़ाइन किया है। इससे पहले चेरिल ने उनके गीत 'प्रॉमिस दिस' की सफलता के बाद...

ज्यूलरी डिज़ाइनर बनीं चेरिल
एजेंसीFri, 17 Sep 2010 11:52 AM
ऐप पर पढ़ें

गायिका चेरिल कोल अब ज्यूलरी डिज़ाइनर भी बन गई हैं। उन्होंने ज्यूलरी कंपनी डी ग्रिसोगोनो के लिए अंगूठियों का संग्रह डिज़ाइन किया है।

इससे पहले चेरिल ने उनके गीत 'प्रॉमिस दिस' की सफलता के बाद 'प्रॉमिस' नाम से यूरोपीय जौहरियों के लिए गहने डिज़ाइन किए थे।

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक चेरिल इस कंपनी के साथ पहली बार काम नहीं कर रही हैं। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में कांस में एक रात्रिभोज पार्टी का आयोजन किया था और चेरिल ने इस पार्टी में 30 मिनट की प्रस्तुति देने के लिए 389,575 डॉलर लिए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें