फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में बारिश के बावजूद ईद की रौनक बरकार

दिल्ली में बारिश के बावजूद ईद की रौनक बरकार

दिल्ली में शनिवार को झमाझम बारिश के बावजूद लोगों में ईद के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई। सैकड़ों मुसलमानों ने सुबह यहां ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज अदा की। दरिया गंज इलाके में रहने वाले फौजान...

दिल्ली में बारिश के बावजूद ईद की रौनक बरकार
एजेंसीSat, 11 Sep 2010 02:58 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में शनिवार को झमाझम बारिश के बावजूद लोगों में ईद के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई। सैकड़ों मुसलमानों ने सुबह यहां ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज अदा की। दरिया गंज इलाके में रहने वाले फौजान उमर नमाज में थोड़ी देर से पहुंचे। उन्होंने बताया, ''मैंने नमाज के लिए सुबह जामा मस्जिद जाने का फैसला किया था, लेकिन रिमझिम बारिश के चलते मुझे एक घंटे रुकना पड़ा।''

गौरतलब है कि मुगल सम्राट शाहजहां ने वर्ष 1656 में जामा मस्जिद को बनवाया था। ईद के मौके पर लोग नए-नए कपड़े पहन कर नमाज अदा करने पहुंचे। ज्यादातर लोगों ने सफेद रंग के परिधान पहन रखे थे। ईदगाह और अन्य मस्जिदों में भी लोगों ने नमाज अदा की। जामा मस्जिद इलाके में शुक्रवार को 24 घंटे तक खुले रहने के बाद मीना बाजार, सीता बजार और दरिया गंज में अधिकतर दुकाने शनिवार को बंद रहीं।

उमर ने बताया, ''ईद के अवसर पर खूब खरीदारी होती है और दुकानें पूरी रात खुली रहती हैं और सुबह करीब छह बजे बंद होती हैं। शाम को फिर से दुकाने खुलेंगी।'' घरों में इस दिन अन्य पकवानों के साथ-साथ सैवइंया विशेष तौर पर बनाई जाती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें