फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला विश्वकप हॉकी में भारत की न्यूज़ीलैंड के हाथों हार

महिला विश्वकप हॉकी में भारत की न्यूज़ीलैंड के हाथों हार

खराब प्रदर्शन से जूझ रही भारतीय टीम को एफआईएच महिला हॉकी विश्वकप के पूल ए के मैच में न्यूज़ीलैंड के हाथों 0-3 से पराजय का सामना करना पड़ा।      कप्तान कायला ने न्यूज़ीलैंड के...

महिला विश्वकप हॉकी में भारत की न्यूज़ीलैंड के हाथों हार
एजेंसीWed, 08 Sep 2010 01:47 PM
ऐप पर पढ़ें

खराब प्रदर्शन से जूझ रही भारतीय टीम को एफआईएच महिला हॉकी विश्वकप के पूल ए के मैच में न्यूज़ीलैंड के हाथों 0-3 से पराजय का सामना करना पड़ा।
    
कप्तान कायला ने न्यूज़ीलैंड के लिए 44वें और 55वें मिनट में गोल किए जबकि कैटी ग्लिन ने 52वें मिनट में गोल दागा। भारतीय खिलाड़ी सुभद्रा प्रधान और सी थोकचोम को दूसरे हाफ में पीला कार्ड देखना पड़ा पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी लेकिन न्यूज़ीलैंड का पलड़ा भारी रहा। उसने भारतीय गोल पर चार बार हमले बोले और दो पेनल्टी कार्नर भी जुटाए।
    
पहले हाफ में पेनल्टी कॉर्नर पर क्लारिस्सा एशुइस का शॉट नाकाम रहने के बाद चार्लोट और सामंथा हैरीसन के रिवर्स शॉट को भारतीय गोलकीपर दीपिका मूर्ति ने बखूबी बचाया।
     
ब्रेक के बाद कायला ने 44वें मिनट में शानदार रिवर्स फ्लिक लगाकर न्यूज़ीलैंड को बढ़त दिलाई। आठ मिनट बाद ग्लिन ने कीवी प्रशंसकों को खुश होने का एक और मौका दिया। दूसरी ओर कीवी डिफेंडरों ने भारतीयों को हमला बोलने का कोई मौका नहीं दिया।
     
न्यूज़ीलैंड की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है जिससे वह पूल ए में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। अब सातवें और आठवें स्थान के लिए वह शुक्रवार को चीन से प्लेऑफ मुकाबला खेलेगा। भारतीय कोच संदीप सोमेश ने कहा कि पीले कार्ड का ख़ामियाज़ा भारत को भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब कुछ खिलाड़ी मैदान से बाहर चले जाएं तो आक्रमण पर उतारू टीम का सामना करना मुश्किल होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें