फोटो गैलरी

Hindi Newsऐसी मछली जो पानी में चलती है

ऐसी मछली जो पानी में चलती है

समुद्र की अत्यधिक गहराई में पाई जाने वाली ऐंग्लर मछली के चार पैर होते हैं। यह मछली समुद्र तल पर चार पैरों के साथ चलती है। नए चित्रों से इस बात का खुलासा हुआ है। समाचार पत्र 'डेली मेल' में छपी एक...

ऐसी मछली जो पानी में चलती है
एजेंसीFri, 27 Aug 2010 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

समुद्र की अत्यधिक गहराई में पाई जाने वाली ऐंग्लर मछली के चार पैर होते हैं। यह मछली समुद्र तल पर चार पैरों के साथ चलती है। नए चित्रों से इस बात का खुलासा हुआ है।

समाचार पत्र 'डेली मेल' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक हालांकि ऐंग्लर मछली के यह पैर कोई ज्यादा मददगार नहीं होते, बल्कि समुद्र तल पर उसे अपना संतुलन बनाने में मदद करते हैं। जिससे वह अपने शिकार को आसानी से पकड़ने में सफल हो पाती है।

ब्रिटेन के एप्लाइड जूलॉजी केंद्र के फाए अर्चेल ने बताया, ''ऐंग्लर मछली की कई प्रजातियां हैं। इनकी कुछ प्रजातियां शिकार करने में माहिर होती हैं।''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें