फोटो गैलरी

Hindi Newsसाहित्य अकादमी फेलो चुने गए खुशवंत सिंह, केदारनाथ सिंह, चंद्रनाथ

साहित्य अकादमी फेलो चुने गए खुशवंत सिंह, केदारनाथ सिंह, चंद्रनाथ

देश की अग्रणी संस्था साहित्य अकादमी ने प्रमुख लेखक खुशवंत सिंह, केदारनाथ सिंह और चंद्र नाथ मिश्र अमर को अकादमी का फेलो चुना है। अकादमी की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गत शुक्रवार को साहित्य...

साहित्य अकादमी फेलो चुने गए खुशवंत सिंह, केदारनाथ सिंह, चंद्रनाथ
एजेंसीFri, 27 Aug 2010 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

देश की अग्रणी संस्था साहित्य अकादमी ने प्रमुख लेखक खुशवंत सिंह, केदारनाथ सिंह और चंद्र नाथ मिश्र अमर को अकादमी का फेलो चुना है। अकादमी की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गत शुक्रवार को साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सुनील गंगोपाध्याय की अध्यक्षता में आम परिषद की बैठक में खुशवंत सिंह (अंग्रेजी), केदारनाथ सिंह (हिन्दी) और चंद्र नाथ मिश्र अमर (मैथिली) को साहित्य अकादमी का फेलो चुनने का निर्णय किया गया।

साहित्य अकादमी का फेलो चुना जाना किसी भी लेखक या लेखिका के लिए सबसे बड़ा सम्मान होता है। एक वक्त में केवल 21 लोग ही अकादमी के फेलो हो सकते हैं। यह सम्मान अमर साहित्य के रचयिताओं के लिए सुरक्षित है। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बाद में सभी को ताम्र फलक और शाल प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें