फोटो गैलरी

Hindi News13 लाख से अधिक यात्रियों ने की मेट्रो की सवारी

13 लाख से अधिक यात्रियों ने की मेट्रो की सवारी

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के सफर के संबंध में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को एक दिन में 13 लाख से अधिक लोगों ने मेट्रो से सफर...

13 लाख से अधिक यात्रियों ने की मेट्रो की सवारी
एजेंसीThu, 26 Aug 2010 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के सफर के संबंध में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को एक दिन में 13 लाख से अधिक लोगों ने मेट्रो से सफर किया।

डीएमआरसी के मुताबिक बुधवार को 13,60,017 लोगों ने मेट्रो से सफर कर 23 अगस्त (सोमवार) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सोमवार को 13,12,030 लोगों ने मेट्रो से सफर किया था।

डीएमआरसी के मुताबिक द्वारका-नोएडा सिटी सेंटर रूट पर 4,29,077 लोगों ने सफर किया जो सबसे अधिक था। इसके बाद रिठाला-दिलशाद गार्डन रूट पर 3,13,898 लोगों ने मेट्रो से यात्रा की। जहांगीरपुरी-केंद्रीय सचिवालय रूट पर 3,12,478 लोगों ने बुधवार को मेट्रो से यात्रा किया।

पिछले एक महीने से दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों यात्रियों की तादाद 11 लाख को पार कर रही थी लेकिन इस सप्ताह दूसरी बार मेट्रो ने 13 लाख का आंकड़ा पार किया। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो के पांच रूटों पर 100 से अधिक मेट्रो रेलगाडियों का संचालन किया जा रहा है। मेट्रो के काफिले में प्रत्येक 10-15 दिन के भीतर की एक नई रेलगाड़ी जुड़ रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें