फोटो गैलरी

Hindi Newsसंयुक्त राष्ट्र की बाढ़ग्रस्त पाक को मदद की अपील

संयुक्त राष्ट्र की बाढ़ग्रस्त पाक को मदद की अपील

पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित दो करोड़ से अधिक लोगों की दुर्दशा पर प्रकाश डालते हुए संयुक्त राष्ट्र ने विश्व के नेताओं और लोगों से मदद के लिए दिल खोलकर धन देने की अपील की है। आनन-फानन में गुरुवार को...

संयुक्त राष्ट्र की बाढ़ग्रस्त पाक को मदद की अपील
एजेंसीFri, 20 Aug 2010 10:05 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित दो करोड़ से अधिक लोगों की दुर्दशा पर प्रकाश डालते हुए संयुक्त राष्ट्र ने विश्व के नेताओं और लोगों से मदद के लिए दिल खोलकर धन देने की अपील की है।

आनन-फानन में गुरुवार को बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में महासचिव बान की मून ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की अपील पर दानदाताओं ने मांगी गई 460 करोड़ डॉलर की आधी राशि दे दी है। इस धनराशि से अगले तीन महीने में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना, आश्रय गृह और साफ पानी मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी राशि की तत्काल जरूरत है और पाकिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए और धन की जरूरत होगी।

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने घोषणा की है कि अमेरिका पहले से ही सबसे बड़ा दाता देश है। वह पाकिस्तान को छह करोड़ अमेरिकी अतिरिक्त डॉलर की मदद देगा। पाकिस्तान के इतिहास में आई सबसे बुरी प्राकृतिक आपदा से राहत के लिए अमेरिका ने कुल एक अरब 50 करोड़ से अधिक की सहायता दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें