फोटो गैलरी

Hindi Newsपाक में बाढ़ के हालात पर संरा की विशेष बैठक

पाक में बाढ़ के हालात पर संरा की विशेष बैठक

बाढ़ग्रस्त पाकिस्तान की दशा पर विचार विमर्श के लिए संयुक्त राष्ट्र ने महासभा की गुरुवार को एक विशेष बैठक बुलाई है। संयुक्त राष्ट्र ने सदस्य देशों से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में तेजी से योगदान देने...

पाक में बाढ़ के हालात पर संरा की विशेष बैठक
एजेंसीWed, 18 Aug 2010 10:34 AM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ग्रस्त पाकिस्तान की दशा पर विचार विमर्श के लिए संयुक्त राष्ट्र ने महासभा की गुरुवार को एक विशेष बैठक बुलाई है। संयुक्त राष्ट्र ने सदस्य देशों से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में तेजी से योगदान देने के लिए भी कहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी इस विशेष बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून सदस्य देशों से बाढ़ पीड़ितों को मदद मुहैया कराने के लिए कहेंगे। पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से एक करोड़ पचास लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की वजह से वहां अब तक कम से कम 14,000 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता फरहान हक़ ने कहा कि गुरुवार को होने वाली बैठक खुशगवार नहीं होगी। सदस्य देशों के लिए यह मदद देने का अपना इरादा जाहिर करने का अवसर है।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि मदद में योगदान की गति धीमी है और उसे केवल 16.1 करोड़ डॉलर की मदद राशि मिली है जबकि विश्व बैंक ने पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों के लिए 90 करोड़ डॉलर देने पर सहमति जताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें