फोटो गैलरी

Hindi Newsपरिणय सूत्र में बंध गईं हिलेरी डफ

परिणय सूत्र में बंध गईं हिलेरी डफ

इस सप्ताह के अंत में अमेरिकन अभिनेत्री हिलेरी डफ अपने मंगेतर आइस हॉकी स्टार माइक कोमरी के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। ओके पत्रिका की एक रिपोर्ट के अनुसार 22 साल की हॉलीवुड हसीना ने शनिवार को...

परिणय सूत्र में बंध गईं हिलेरी डफ
एजेंसीSun, 15 Aug 2010 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

इस सप्ताह के अंत में अमेरिकन अभिनेत्री हिलेरी डफ अपने मंगेतर आइस हॉकी स्टार माइक कोमरी के साथ परिणय सूत्र में बंध गई।

ओके पत्रिका की एक रिपोर्ट के अनुसार 22 साल की हॉलीवुड हसीना ने शनिवार को कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में शादी कर ली।
    
सूत्र के अनुसार, इस जोड़ी ने वह फार्म पसंद किया था जहां दिवंगत अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी और उनकी पत्नी जैकी ने अपना हनीमून मनाया था। ऐसा उन्होंने पुराने हॉलीवुड ग्लैमर और रोमांटिक शैली की अपनी भावना के लिए किया।
    
कोमरी ने 22 वर्षीय खूबसूरत अभिनेत्री को 10 लाख अमेरिकी डॉलर मूल्य की सगाई की अंगूठी देकर प्रेम का इजहार किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें