फोटो गैलरी

Hindi Newsरात जेल में और दिन वेश्यालय में

रात जेल में और दिन वेश्यालय में

ब्रिटेन में एक अनोखा मामला सामने आया है। भारतीय मूल का एक व्यक्ति जेल में सजा काट रहा था। उसे इस तरह जमानत मिली थी कि वह दिन जेल से बाहर बिता सकता था तथा रात में उसे जेल वापस आना होता था। लेकिन पता...

रात जेल में और दिन वेश्यालय में
एजेंसीSun, 15 Aug 2010 12:56 AM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिटेन में एक अनोखा मामला सामने आया है। भारतीय मूल का एक व्यक्ति जेल में सजा काट रहा था। उसे इस तरह जमानत मिली थी कि वह दिन जेल से बाहर बिता सकता था तथा रात में उसे जेल वापस आना होता था। लेकिन पता चला कि यह व्यक्ति दिन में जेल से बाहर जाकर वेश्यालय चलाता था।

समाचार पत्र दि एक्सप्रेस के अनुसार रशपाल सिंह को सेंधमारी के लिए छह साल की सजा मिली थी। उसने दो साल पूरी तरह से जेल में बिताए। इसके बाद उसे जमानत मिल गई कि वह सुबह साढे़ पांच बजे से रात नौ बजे तक जेल से बाहर समय बिता सकता है।

जेल के कर्मचारी समझते थे कि रशपाल टायर दुरुस्त करने का काम करता है लेकिन कहीं इसका प्रमाण नहीं मिला। बाद में एक दिन शिकायत मिली कि रशपाल के घर में बड़ी संख्या में लड़कियां मौजूद हैं। खबर पाकर पुलिस ने वहां छापा मारा, तब कहीं जाकर उसे रशपाल के धंधे के बारे में पता चला।

बहरहाल रशपाल को वेश्यालय चलाने का दोषी पाया गया और अदालत ने इस गुरूवार उसे और दो वर्ष जेल में बिताने की सजा सुनाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें