फोटो गैलरी

Hindi Newsपाकिस्तान के गिलगित-बालतिस्तान में बाढ़ से 47 मरे

पाकिस्तान के गिलगित-बालतिस्तान में बाढ़ से 47 मरे

उत्तरी पाकिस्तान के पहाड़ी क्षेत्रों गिलगित-बालतिस्तान में बाढ़ के कारण 47 लोगों की मौत हो गई। इस क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भारी बारिश के साथ भूस्खलन हो रहा है। गिलगित से लगभग 120 किमी दूर दियामर...

पाकिस्तान के गिलगित-बालतिस्तान में बाढ़ से 47 मरे
एजेंसीThu, 12 Aug 2010 03:22 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरी पाकिस्तान के पहाड़ी क्षेत्रों गिलगित-बालतिस्तान में बाढ़ के कारण 47 लोगों की मौत हो गई। इस क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भारी बारिश के साथ भूस्खलन हो रहा है। गिलगित से लगभग 120 किमी दूर दियामर जिले के गास बाला गांव में बुधवार रात बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के पानी से अब तक 33 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। घायलों को हेलीकॉप्टर से चिलास, गिलगित और इस्लामाबाद ले जाया जा रहा है। बाढ़ का कहर गास पिने गांव में भी दिखाई दिया है, लेकिन वहां से अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पाकिस्तान के कई क्षेत्रों में आई भयंकर बाढ़ के कारण लगभग 1,700 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग एक करोड़ 40 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी थी कि अगर प्रभावित लोगों तक जल्दी से राहत नहीं पहुंचाई गई तो मरने वालों की संख्या में भारी इजाफा हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें