फोटो गैलरी

Hindi Newsचीन में भूस्खलनः 127 मरे, हजारों लापता

चीन में भूस्खलनः 127 मरे, हजारों लापता

चीन के पश्चिमोत्तर गानसू प्रांत में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 127 लोग मारे गए और 2,000 लापता हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के...

चीन में भूस्खलनः 127 मरे, हजारों लापता
एजेंसीSun, 08 Aug 2010 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन के पश्चिमोत्तर गानसू प्रांत में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 127 लोग मारे गए और 2,000 लापता हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार गैनन तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र काउंटी के अधिकारी माओ शेंगवू ने बताया कि भूस्खलन की घटनाएं झोउकू शहर में स्थानीय समयानुसार 12 बजे हुईं। अब तक कुल 96 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जबकि 2,000 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 680 लोगों को बैलोंग नदी से बचाया गया है।

काउंटी के प्रमुख दिएमुजियांगतेंग ने बताया कि मूसलाधार बारिश शनिवार रात 10 बजे के करीब आरंभ हुई थी। इसके बाद भूस्खलन की घटनाएं हुईं। कई लोग दब गए। लोगों तक पहुंचने में मुश्किल आ रही हैं।

गानसू प्रांत में आई बाढ़ की वजह से लगभग 50,000 लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। लापता लोगों की तलाश का काम शुरू हो गया है।

बैलोंग नदी के निकट रहने वाले एक स्थानीय निवासी ली तियांकुई ने कहा कि लोग अपने परिजनों और दोस्तों की खैरियत जानने में लगे हैं। इस बीच चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ प्रभावित इलाके में पहुंच रहे हैं। झोउकू काउंटी की आबादी 134,7000 है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें