फोटो गैलरी

Hindi News फिर मां बनने वाली हैं मिशेल ओबामा!

फिर मां बनने वाली हैं मिशेल ओबामा!

अमेरिकी की प्रथम महिला मिशेल ओबामा गर्भवती हैं और वे अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। यह खबर ब्रिटन में एक मीडिया रिपोर्ट के जरिए दी गई है। डेली स्टार अखबार में कहा गया है कि अमेरिकी...

 फिर मां बनने वाली हैं मिशेल ओबामा!
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी की प्रथम महिला मिशेल ओबामा गर्भवती हैं और वे अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। यह खबर ब्रिटन में एक मीडिया रिपोर्ट के जरिए दी गई है। डेली स्टार अखबार में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा जल्द ही व्हाइट हाऊस बेबी को जन्म देने वाली हैं। 47 वर्षीय मिशेल पहले से ही दो बच्चों की मां हैं। मिशेल-ओबामा दंपति की दो बेटियां मालिया और शासा हैं। मालिया की उम्र दस साल और साशा की उम्र 7 साल है। दरअसल इंटरनेट ब्लॉगर और पत्रकारों ने नवंबर में ही मिशेल के गर्भवती होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। लॉस एंजिल्स की सेलीब्रिटी ब्लॉगर पेरेा हिल्टन ने लिखा, यह अपुष्ट खबर है। इस समय यह एक अफवाह भर है। लेकिन इस तरह की बातें सुनी जा रही हैं कि मिशेल गर्भवती हैं। यह बात सच हो सकती है। हालांकि ओबामा दंपति ने पहले साफ कहा था कि अब वे और बच्चे नहीं चाहते हैं। लेकिन व्हाइट हाऊस ने इस तरह की अफवाह को रोकने के लिए कुछ नहीं कहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें