फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड में दो माओवादियों ने किया समर्पण

झारखंड में दो माओवादियों ने किया समर्पण

झारखंड में दो और माओवादियों के समर्पण करने के साथ ही पिछले एक हफ्ते में हथियार डालने वाले नक्सलियों की संख्या सात हो गई है। राज्य में पुलिस ने नक्सलियों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए ऑपरेशन नई...

झारखंड में दो माओवादियों ने किया समर्पण
एजेंसीFri, 06 Aug 2010 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में दो और माओवादियों के समर्पण करने के साथ ही पिछले एक हफ्ते में हथियार डालने वाले नक्सलियों की संख्या सात हो गई है। राज्य में पुलिस ने नक्सलियों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए ऑपरेशन नई दिशा शुरू किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि भाकपा (माओवादी) के मार्शल टूटी और सुरेश मुंडा ने कल राज्य के पुलिस प्रमुख नियाज अहमद के सामने हथियार डाल दिए। पलामू, बोकारो और रामगढ़ में पांच माओवादी पहले ही समर्पण कर चुके हैं।

समर्पण करने वाले माओवादियों के लिए राहत पैकेज के तहत सरकार ने ढाई-ढाई लाख रुपये, एक प्लॉट और मकान निर्माण के लिए 50 हजार रुपए की राशि दिए जाने के साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य देखभाल और व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण देने की व्यवस्था की है। पुलिस ने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत पिछले एक पखवाड़े में बहुत से माओवादी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें