फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड में इनामी नक्सली गिरफ्तार

झारखंड में इनामी नक्सली गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची से एक शीर्ष नक्सली नेता को उसके दो साथियों के साथ तथा एक अन्य नक्सली को गढ़वा जिले से बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक राजेश उर्फ उदयजी प्रतिबंधित संगठन...

झारखंड में इनामी नक्सली गिरफ्तार
एजेंसीThu, 05 Aug 2010 11:17 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की राजधानी रांची से एक शीर्ष नक्सली नेता को उसके दो साथियों के साथ तथा एक अन्य नक्सली को गढ़वा जिले से बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक राजेश उर्फ उदयजी प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की झारखंड-बिहार विशेष क्षेत्र समिति का सदस्य है। उस पर पांच लाख रुपए का इनाम था। उदयजी को रांची की वर्दमान कॉलोनी के श्यामकुंज अपार्टमेंट से बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया।

उदयजी के साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। वह एक दर्जन मामलों में वांछित हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस उदयजी से किसी अज्ञात जगह पर पूछताछ कर रही है।

एक अन्य घटना के मुताबिक नक्सलियों के क्षेत्रीय कमांडर लल्लन सिंह खरवार को पुलिस ने गढ़वा जिले से बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें