फरारी की सवारी में दिखेंगे आमिर और शरमन
चर्चा यह है कि राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म फरारी की सवारी के लिए अभिनेता बनने की दौड़ में आमिर खान और शरमन जोशी सबसे आगे हैं। फरारी की सवारी फिल्म एक नौ साल के बच्चे और उसके पिता की कहानी है। विनोद...
चर्चा यह है कि राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म फरारी की सवारी के लिए अभिनेता बनने की दौड़ में आमिर खान और शरमन जोशी सबसे आगे हैं। फरारी की सवारी फिल्म एक नौ साल के बच्चे और उसके पिता की कहानी है। विनोद चोपड़ा प्रोडक्शन की टीम द्वारा कराए गए सर्वे में आमिर खान और शरमन जोशी ने शाहरुख खान तथा रणबीर कपूर को भी पीछे छोड़ दिया। यह सर्वे बांद्रा से जूही के बीच काफी हाउस में करवाया गया। इस सर्वे में शरमन और आमिर को बराबर वोट मिले, लेकिन शाहरुख काफी पीछे रह गए। सर्वे का विचार विनोद चोपड़ा का था। शरमन तथा आमिर में किसे चुनना है, इसका निर्णय विनोद चोपड़ा ही लेंगे। फिल्म की शूटिंग इस वर्ष के अंत में शुरू करने के लिए यह सर्वे करवाया गया।