फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड सूखाग्रस्त घोषित हो : मुंडा

झारखंड सूखाग्रस्त घोषित हो : मुंडा

भारतीय जनता पार्टी के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्र सरकार से झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने और तत्काल राहत कार्य शुरू करने की मांग की है। संसद के बाहर मुंडा ने कहा,...

झारखंड सूखाग्रस्त घोषित हो : मुंडा
एजेंसीWed, 28 Jul 2010 01:09 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्र सरकार से झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने और तत्काल राहत कार्य शुरू करने की मांग की है।

संसद के बाहर मुंडा ने कहा, ''झारखंड में औसत से काफी कम बारिश हुई है। केंद्र सरकार को राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करना चाहिए और तत्काल राहत भेजनी चाहिए।'' मुंडा ने कहा, ''प्रदेश में औसतन 590 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन यहां केवल 200 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके चलते प्रदेश में केवल 15 प्रतिशत बुआई हुई है।''

जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य मुंडा ने कहा कि वे इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें