फोटो गैलरी

Hindi Newsआधुनिक और नए अंदाज़ की फिल्म है आयशा अनिल कपूर

आधुनिक और नए अंदाज़ की फिल्म है आयशा : अनिल कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि जेन ऑस्टिन के उपन्यास 'एम्मा' पर आधारित उनकी फिल्म 'आयशा' युवा वर्ग की रोमांटिक कॉमेडी है जो आधुनिक भारतीयों के जोश और अंदाज़ को दिखाती...

आधुनिक और नए अंदाज़ की फिल्म है आयशा : अनिल कपूर
एजेंसीTue, 27 Jul 2010 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि जेन ऑस्टिन के उपन्यास 'एम्मा' पर आधारित उनकी फिल्म 'आयशा' युवा वर्ग की रोमांटिक कॉमेडी है जो आधुनिक भारतीयों के जोश और अंदाज़ को दिखाती है।
     
कपूर ने कहा कि भारतीय परिवार जोड़े बनाने को लेकर परेशान रहते हैं। माता पिता अपने बेटे और बेटियों के जोड़े बनाने के लिए परेशान रहते हैं और यह एक रिवाज की तरह है। हमें पूरा विश्वास है कि लोग इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे।
     
इस दिग्गज कलाकार ने कहा कि वह अपनी बड़ी बेटी सोनम की भूमिका से बहुत खुश हैं। सोनम इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।
     
उन्होंने कहा कि सामान्य बजट की इस फिल्म की नई दिल्ली में शूटिंग हुई है। 'आयशा' में आधुनिक भारत के उच्च वर्ग के युवाओं का जोश, भावनाएं और अंदाज़ दिखाया गया है। फिल्म में निर्माता दल की औसत आयु 23 वर्ष है।
     
इस फिल्म की तारीफ करते हुए सोनम कपूर ने कहा कि फिल्म आपको गुदगुदाएगी और खुश कर देगी। यह आपको अहसास दिलाएगी कि सही व्यक्ति से शादी करना बहुत ज़रूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें