फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्पीड़न के मामलों से निष्पक्ष तरीके से निबटा जाएगा :गिल

उत्पीड़न के मामलों से निष्पक्ष तरीके से निबटा जाएगा :गिल

खेल मंत्री एम एस गिल ने भरोसा दिलाया है कि हॉकी और भारोत्तोलन में यौन उत्पीड़न के मामलों को निहायत ही पेशवर और निष्पक्ष तरीके से निबटा जाएगा।     गिल ने कहा कि सरकार हॉकी और...

उत्पीड़न के मामलों से निष्पक्ष तरीके से निबटा जाएगा :गिल
एजेंसीMon, 26 Jul 2010 01:59 PM
ऐप पर पढ़ें

खेल मंत्री एम एस गिल ने भरोसा दिलाया है कि हॉकी और भारोत्तोलन में यौन उत्पीड़न के मामलों को निहायत ही पेशवर और निष्पक्ष तरीके से निबटा जाएगा।
   
गिल ने कहा कि सरकार हॉकी और भारोत्तोलन में सामने आए यौन उत्पीड़न के मामलों के घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए है। खेल मंत्री गिल सोमवार संसद परिसर में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंत्रालय इन दोनों मामलों को निष्पक्ष और पेशेवर तरीके से निबटेगा।
   
दोनों के मामलों के विवाद की जड़ में कोच शामिल थे जिन्हें उनके महासंघों ने निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि हॉकी में अनुभवी कोच एम के कौशिक को खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित कर दिया और यह मामला दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।
  
भारोत्तोलन में रमेश मल्होत्रा को जूनियर खिलाड़ियों को एक दशक से भी ज्यादा समय से उत्पीड़न के मामले में फिलहाल निलंबित कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि भारोत्तोलन महासंघ ने मल्होत्रा का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए भेजा था।
   
मल्होत्रा पर यह आरोप सिडनी ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी ने लगाया है जो इस समय भारोत्तोलन महासंघ की उपाध्यक्ष हैं। हालांकि कौशिक और मल्होत्रा दोनों कोचों ने उनके ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें