फोटो गैलरी

Hindi Newsअंधी लड़की का किरदार निभाना बहुत चुनौतीपूर्ण था दीपिका

अंधी लड़की का किरदार निभाना बहुत चुनौतीपूर्ण था: दीपिका

अपनी अगली फिल्म 'लफंगे परिंदे' में अंधी लड़की की भूमिका करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मानना है कि यह अबतक के उनके अभिनय कैरियर की सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण भूमिका...

अंधी लड़की का किरदार निभाना बहुत चुनौतीपूर्ण था: दीपिका
एजेंसीWed, 21 Jul 2010 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

अपनी अगली फिल्म 'लफंगे परिंदे' में अंधी लड़की की भूमिका करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मानना है कि यह अबतक के उनके अभिनय कैरियर की सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण भूमिका है।
    
दीपिका ने कहा कि आंख होने के बाद भी अंधे व्यक्ति की भूमिका करना वाकई चुनौतीपूर्ण है। यह अबतक के मेरे कैरियर में सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका है। दीपिका ने इस फिल्म में नर्तकी पिंकी पाल्कर का किरदार निभाया है जो एक अंधी पर महत्वाकांक्षी लड़की है। दीपिका ने स्केट पर डांस करने के लिए पूरा अभ्यास किया।
    
प्रदीप सरकार निर्देशित इस फिल्म में नील नितिन मुकेश और दीपिका प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 20 अगस्त को रिलीज होगी।
    
बाइक गैंग पर आधारित इस फिल्म में नील नितिन मुकेश ने फाइटर शॉट नंदू की भूमिका निभाई है जो आंख पर पट्टी बंधे होने के बाद भी रिंग में अपने विरोधी को छक्का छुड़ा देता है। नंदू पिंकी को जहां पढना सीखता है वहीं पिंकी उसे प्यार करना सीखाती है।
    
दीपिका ने कहा कि लंफगे शब्द कोई नकारात्मक नहीं है। मुझे लगता है कि हम सब भी तब लंफगे होते हैं जब कुछ अलग करते हैं, कोई जोखिम उठाते हैं या जीवन में कुछ नया करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें