फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिलाएं 31 की उम्र में दिखती हैं सबसे आकर्षक

महिलाएं 31 की उम्र में दिखती हैं सबसे आकर्षक

जो लोग यह समझते हैं कि किशोरावस्था में ही लड़कियां सबसे आकर्षक दिखती हैं, उन्हें अपनी इस समझ का दायरा बढ़ाना होगा क्योंकि यह साबित हो चुका है कि महिलाएं 31 वर्ष की उम्र में सर्वाधिक खूबसूरत दिखती...

महिलाएं 31 की उम्र में दिखती हैं सबसे आकर्षक
एजेंसीMon, 19 Jul 2010 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

जो लोग यह समझते हैं कि किशोरावस्था में ही लड़कियां सबसे आकर्षक दिखती हैं, उन्हें अपनी इस समझ का दायरा बढ़ाना होगा क्योंकि यह साबित हो चुका है कि महिलाएं 31 वर्ष की उम्र में सर्वाधिक खूबसूरत दिखती हैं।

एक शोध में यह बात सामने आई है कि महिलाएं 20वें और 30वें वर्ष की शुरुआत के मध्य में सर्वाधिक आकर्षक दिखती हैं। उनका आकर्षण 18 और 19 वर्ष की किशोरियों से कहीं अधिक होता है।

शोध का यह निष्कर्ष 2 हजार महिलाओं और पुरुषों की राय पर आधारित है। समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक शोध में शामिल सभी महिला एवं पुरुषों ने यह भी स्वीकार किया कि सुंदरता बाहरी आवरण के अलावा व्यक्तित्व से भी जुड़ी है।

ब्रिटेन में 30 की उम्र पार कर चुकीं अधिकांश महिलाएं मां बन चुकी हैं। यह पूछे जाने पर कि किस उम्र में महिलाएं सर्वाधिक सुंदर दिखती हैं, सबने एक स्वर में कहा कि 31 वर्ष की उम्र में।

शोध में शामिल 70 फीसदी लोगों ने कहा कि सुंदरता आत्मविश्वास का दूसरा नाम है जबकि 67 प्रतिशत लोगों का मानना था कि अच्छा दिखना काफी मायने रखता है। 47 फीसदी लोग मानते हैं कि सुंदर दिखने के लिए स्टाइल में रहना जरूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें