फोटो गैलरी

Hindi Newsअनिल कपूर को बेटियों पर गर्व

अनिल कपूर को बेटियों पर गर्व

अभिनेता और फिल्म निर्माता अनिल कपूर यह देखकर खुश हैं कि पुरुष प्रधान इस बॉलीवुड में महिलाओं ने पूरी तरह से सेंध लगानी शुरू कर दी है। वे अब अपने सम्मान को हासिल कर रही हैं। और यह क्यों न हो। उनकी...

अनिल कपूर को बेटियों पर गर्व
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 13 Jul 2010 02:23 PM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेता और फिल्म निर्माता अनिल कपूर यह देखकर खुश हैं कि पुरुष प्रधान इस बॉलीवुड में महिलाओं ने पूरी तरह से सेंध लगानी शुरू कर दी है। वे अब अपने सम्मान को हासिल कर रही हैं। और यह क्यों न हो। उनकी बेटियों ने तो बॉलीवुड में वह कर दिखाया है, जिससे वह गर्व महसूस करने लगे हैं। उनकी दो बेटियां हैं - एक सोनम कपूर और दूसरी है रेहा, जिसने अभी-अभी अपने पहले प्रोडक्शन वेंचर में बनी फिल्म ‘आइशा’ पूरी की है। अनिल का कहना है, ‘मैं पुरुष और महिलाओं के बीच की क्वालिटी के अंतर को पहचानता हूं। महिलाओं का काम अलग ही किस्म का होता है। मैंने महिलाओं को हमेशा ही पुरुषों से सुपीरियर पाया है। मैं यह बात अपनी बेटियों के संदर्भ में नही कह रहा।’

अनिल कपूर के दो बेटियों के अलावा एक बेटा भी है हर्ष। अनिल कहते हैं, ‘अब लड़कियों का समय आ गया है। वह खुद चार्ज संभाल रही हैं। 23 साल की उम्र में रेहा ने पूरी फिल्म बना दी है। मैं बहुत खुश हूं, केवल सोनम और रेहा के ही लिए नहीं, बल्कि सभी लड़कियों के लिए खुशी महसूस करता हूं।

गौरतलब है अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम ने जब से अपनी पहली फिल्म ‘सावरिया’ की है तभी से वह सिल्वर स्क्रीन पर अपनी चमक फैलाए हुए हैं। उधर रेहा ने ‘वेक अप सिड’ में असिस्टेंट के तौर पर काम किया था, तभी से ही उन्होंने कैमरे के पीछे रहने का निश्चय कर लिया। अनिल तीन दशकों से फिल्मों में हैं। वह कहते हैं, ‘मैंने देखा है कि समय कैसे बदल गया है। फिल्म इंडस्ट्री में सालों पहले सिर्फ पुरुषों का ही बोलबाला था। काम करने वाले वही थे। मुझे यह देखकर अच्छा नहीं लगता था कि आखिर लड़कियों के साथ बराबर का व्यवहार क्यों नहीं किया जाता। अब चीजें दुनियाभर में बदल चुकी हैं, भारत में तो विशेष रूप से।’ अब अनिल स्वयं यदाकदा ही फिल्मों का प्रोडक्शन करते हैं, क्योंकि वह अभिनय को ज्यादा पसंद करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें