फोटो गैलरी

Hindi Newsदो मूल भारतीयों को मलेशिया की दाटुक उपाधि

दो मूल भारतीयों को मलेशिया की दाटुक उपाधि

माउंट एवरेस्ट फतह करने की उपलब्धि के सम्मान में भारतीय मूल के दो लोगों को मलेशिया की प्रतिष्ठित दाटुक उपाधि प्रदान की गई है। पेनांग राज्य की सरकार ने एम मागेन्द्रन और एन मोहनदास को दाटुक उपाधि से...

दो मूल भारतीयों को मलेशिया की दाटुक उपाधि
एजेंसीMon, 12 Jul 2010 12:07 PM
ऐप पर पढ़ें

माउंट एवरेस्ट फतह करने की उपलब्धि के सम्मान में भारतीय मूल के दो लोगों को मलेशिया की प्रतिष्ठित दाटुक उपाधि प्रदान की गई है।

पेनांग राज्य की सरकार ने एम मागेन्द्रन और एन मोहनदास को दाटुक उपाधि से नवाजा। इस उपाधि को ब्रिटेन की नाइटहुड उपाधि के समकक्ष माना जाता है।

यह उपाधि विभिन्न राज्यों के सुल्तानों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को दी जाती है। गौरतलब है कि मलक्का राज्य ने बालीवुड की धड़कन शाहरूख खान को पिछले वर्ष यह सम्मान दिया था।

मोहनदास (49) ने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी 13 वर्ष पूर्व एवरेस्ट फतह करने की उपलब्धि को मान्यता देते हुए उनकी पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। मागेन्द्रन (47) ने कहा कि यह जानकर उन्हें अच्छा लगा कि जनता ने उनकी उपलब्धि को स्वीकार किया।

गौरतलब है कि 23 मार्च 1997 में पहले मागेन्द्रन ने और इसके 15 मिनट बाद मोहनदास ने एवरेस्ट फतह किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें