फोटो गैलरी

Hindi Newsसोपोर में सुरक्षा बलों पर उग्रवादियों का हमला, दो घायल

सोपोर में सुरक्षा बलों पर उग्रवादियों का हमला, दो घायल

उत्तर कश्मीर के सोपोर में उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर तीन अलग-अलग हमले किए जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहला हमला रात करीब बारह बज कर तीस मिनट पर...

सोपोर में सुरक्षा बलों पर उग्रवादियों का हमला, दो घायल
एजेंसीFri, 09 Jul 2010 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर कश्मीर के सोपोर में उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर तीन अलग-अलग हमले किए जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहला हमला रात करीब बारह बज कर तीस मिनट पर हुआ। 

उग्रवादियों ने श्रीनगर से 54 किमी दूर सोपोर के बाहरी इलाके में पुलिस के एक काफिले पर तीन ग्रेनेड फेंके।
संदेह है कि ये उग्रवादी लश्कर-ए-तैयबा के थे। ग्रेनेड फेंकने के बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, इस हमले मे कोई घायल नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि दूसरा हमला रात करीब एक बजे कर तीस मिनट पर सोपोर में मुख्य क्रॉसिंग पर हुआ। इस हमले में भारतीय रिजर्व पुलिस का एक जवान घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि तीसरा हमला रात लगभग दो बज कर तीस मिनट पर सोपोर-बारामुला मार्ग पर हुआ। यहां उग्रवादियों ने पुलिस के वाहनों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे एक वाहन का चालक घायल हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें