फोटो गैलरी

Hindi Newsबॉलीवुड पर कभी पुरुषों का वर्चस्व नहीं रहा रिया

बॉलीवुड पर कभी पुरुषों का वर्चस्व नहीं रहा: रिया

'आयशा' फिल्म से बतौर निर्माता अपने कैरियर का आगाज कर रही रिया कपूर का मानना है कि मुंबईया सिनेमा पर कभी पुरुषों का दबदबा नहीं रहा। रिया अनिल कपूर की छोटी बेटी है।     तेईस वर्षीया...

बॉलीवुड पर कभी पुरुषों का वर्चस्व नहीं रहा: रिया
एजेंसीWed, 07 Jul 2010 04:21 PM
ऐप पर पढ़ें

'आयशा' फिल्म से बतौर निर्माता अपने कैरियर का आगाज कर रही रिया कपूर का मानना है कि मुंबईया सिनेमा पर कभी पुरुषों का दबदबा नहीं रहा। रिया अनिल कपूर की छोटी बेटी है।
   
तेईस वर्षीया रिया ने महिलाओं की भागीदारी के बारे में बात करते हुए कहा कि ऐश्वर्या राय जैसी अभिनेत्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉलीवुड की पहचान है तो वहीं मीरा नायर जैसी निर्माताओं ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी अच्छा काम किया है।
   
उनकी यह नई फिल्म 'आयशा' जेन ऑस्टिन की एम्मा से प्रेरित है जिसमें उनकी बड़ी बहन सोनम कपूर और अभय देयोल मुख्य किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता इससे काफी खुश है और यही वजह है कि मैं भी खुश हूं। फिल्मों में आए बदलाव के कारण मैं काफी सहज हूं।
   
रिया ने कहा कि वह सोनम कपूर की राह पर नहीं चलने जा रही बल्कि सिनेमा निर्माण के क्षेत्र में अपना कैरियर देख रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें