फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिलाओं को हमेशा उत्कृष्ट पाया अनिल कपूर

महिलाओं को हमेशा उत्कृष्ट पाया : अनिल कपूर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता अनिल कपूर को खुशी है कि अंतत: पुरुष प्रधान बॉलीवुड में महिलाओं को अपनी जगह मिल रही है। अनिल कहते हैं कि उन्होंने महिलाओं को हमेशा ही उत्कृष्ट पाया है। अनिल...

महिलाओं को हमेशा उत्कृष्ट पाया : अनिल कपूर
एजेंसीTue, 06 Jul 2010 03:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता अनिल कपूर को खुशी है कि अंतत: पुरुष प्रधान बॉलीवुड में महिलाओं को अपनी जगह मिल रही है। अनिल कहते हैं कि उन्होंने महिलाओं को हमेशा ही उत्कृष्ट पाया है।

अनिल ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि मैंने हमेशा महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग योग्यताओं में विश्वास किया है। मैंने हमेशा महिलाओं को पुरुषों से उत्कृष्ट पाया है। मैं यह बात यूं ही नहीं कह रहा हूं। यदि मेरे बच्चों की अच्छी परवरिश की बात की जाए तो ऐसा उनकी मां और मेरे कारण हो सका।

अनिल का विवाह 1984 में हुआ था। उनकी दो बेटियां सोनम और रिया व एक बेटा हर्ष है। उन्होंने कहा कि अब लड़कियां बहुत कम उम्र में ही बॉलीवुड का रुख कर रही हैं और उन्हें सफलता भी मिल रही है। अनिल ने बताया कि उनकी छोटी बेटी रिया ने केवल 23 वर्ष की उम्र में एक पूरी फिल्म बनाई। वह कहते हैं कि वह न केवल अपनी बेटियों सोनम और रिया के लिए बल्कि सभी लड़कियों के लिए खुशी महसूस करते हैं।

उनकी बड़ी बेटी सोनम ने बड़े पर्दे पर आने का फैसला लिया था। सोनम ने साल 2007 में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह 'दिल्ली 6' और हाल ही में प्रदर्शित हुई 'आई हेट लव स्टोरीज़' में दिखीं।

कपूर की छोटी बेटी रिया भी फिल्म 'वेक अप सिड' में सहायक निर्माता के तौर पर काम कर चुकी हैं। रिया ने एक निर्माता के बतौर पर्दे के पीछे ही काम करने का निर्णय लिया है।

पचास साल के होने जा रहे अनिल की पहली सफल फिल्म 'वो सात दिन' रही थी। इसके बाद उन्होंने 'तेजाब', 'बेटा', 'राम लखन', '1942: ए लव स्टोरी', 'विरासत', 'नायक' और ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त 'स्लमडॉग मिलियनेयर' जैसी बेहद सफल रही फिल्मों में अभिनय किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें